UP Board Exam Latest Update: यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को पूरी तरह नकल मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस बार कुछ नए नियम लागू किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी ताजा निर्देशों के अनुसार अब परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए केवल प्रवेश पत्र दिखाना पर्याप्त नहीं होगा बल्कि छात्रों को अपने साथ आधार कार्ड की मूल प्रति भी अनिवार्य रूप से लानी होगी। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि यह कदम फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। यदि किसी छात्र के पास आधार कार्ड की मूल प्रति नहीं होती है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बोर्ड का मकसद परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है।
सीसीटीवी कैमरा से होगी कड़ी निगरानी
इस बार बोर्ड केवल शारीरिक तलाशी तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि तकनीकी निगरानी को भी और मजबूत किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों में हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिनकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके साथ ही सभी केंद्रों की जियो टैगिंग भी कराई जा चुकी है ताकि उनकी लोकेशन और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सचल दलों की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
प्रवेश द्वार पर होगी बहुस्तरीय जांच
परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की किताब नोट्स मोबाइल फोन कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए मुख्य गेट पर ही छात्र छात्राओं की कड़ी और गहन जांच की जाएगी। यदि केंद्र परिसर में किसी के पास अनुचित सामग्री पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा कक्ष में केवल सचल दल के सदस्य पर्यवेक्षक और राजपत्रित अधिकारी को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
हर गतिविधि पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी
की 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूरी तरह नकल मुक्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आंतरिक सचल दलों का गठन किया जा रहा है जो परीक्षा केंद्रों के अंदर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रखेंगे। प्रश्न पत्रों के वितरण से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन तक हर चरण पर निगरानी रखी जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें।
छात्रों को चला दी जाती है कि रे यूपी बोर्ड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण और लेटेस्ट अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विकसित करते रहे जिससे उन्हें किसी भी लेटेस्ट अपडेट की सटीक जानकारी प्राप्त हो सके।
You May Also Check – यूपी बोर्ड 2026 मॉडल पेपर 10th 12th सभी बिषय डाउनलोड करें: UP Board Model Paper 2026 All Subject