यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? 10वीं–12वीं पूरी जानकारी UP Board Admit Card 2026 Download

Published on: January 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Board Admit Card 2026 Download: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठेंगे। ऐसे में सभी के मन में यही सवाल रहता है कि यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा और कैसे मिलेगा। अगर आप कक्षा 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहां हम आपको सरल भाषा में यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

UPMSP UP Board Admit Card 2026: Overview

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन
परीक्षा का नाम UP Board Exam 2025-26
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल), 12वीं (इंटरमीडिएट)
परीक्षा तिथि 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारी जनवरी 2026 (संभावित)
ऑफिशियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 क्यों जरूरी है?

यूपी बोर्ड का एडमिट कार्ड सिर्फ परीक्षा में प्रवेश का प्रमाण नहीं है, बल्कि यही आपकी पहचान होती है। इसमें दिया गया रोल नंबर (अनुक्रमांक) बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी रोल नंबर से यह तय होता है कि आपका परीक्षा केंद्र कौन सा होगा और आप किस कक्ष में परीक्षा देंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

UP Board Admit Card 2026 कब आएगा?

पिछले वर्षों के अनुसार यूपी बोर्ड आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से लगभग एक महीने पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 जनवरी महीने में जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसके बिना यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को यूपी बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड की सभी जानकारी ध्यान पूर्वक चेक करनी जरूरी है।

UP Board Admit Card 2026 कक्षा 10वीं

कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस बार यूपी बोर्ड द्वारा 10 अंकों का नया रोल नंबर जारी किया जाएगा, जो एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें। यूपी बोर्ड 10वीं में दो तरह के छात्र शामिल होते हैं जिसमें संस्थागत और व्यक्तिगत शामिल है दोनों छात्रों के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया अलग-अलग है।

UP Board Admit Card 2026 – कक्षा 12वीं

इंटरमीडिएट के छात्रों के एडमिट कार्ड में उनके सभी विषयों की जानकारी, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण दिया होता है। लगभग 25 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। दसवीं कक्षा की तरह 12वीं कक्षा में भी एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया संस्थागत और व्यक्तिगत के लिए अलग-अलग रखी गई है।

UP Board Admit Card 2026 में दी गई जानकारी

  • छात्र/छात्रा का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • रोल नंबर (अनुक्रमांक)
  • परीक्षा केंद्र का नाम व कोड
  • विद्यालय का नाम व कोड
  • विषयवार परीक्षा तिथि
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

UPMSP UP Board Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

ध्यान दें: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड छात्र स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकते। इसे स्कूल या कॉलेज द्वारा डाउनलोड किया जाता है। स्कूल या कॉलेज निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे

  • सबसे पहले विद्यालय को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन के बाद 10वीं और 12वीं के छात्रों की सूची दिखाई देगी।
  • आवश्यक छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाएंगे।
  • डाउनलोड के बाद रोल नंबर और अन्य विवरण की जांच की जाएगी।
  • सरकारी स्कूलों में हस्ताक्षर व मुहर लगाकर एडमिट कार्ड दिया जाता है।
  • निजी स्कूलों में ऑनलाइन या प्रिंटेड एडमिट कार्ड दिया जाता है।

महत्वपूर्ण सुझाव

  • परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड अवश्य प्राप्त करें
  • एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें
  • एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 सभी छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा देना संभव नहीं है। इसलिए समय रहते अपने विद्यालय से संपर्क बनाए रखें और एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें। वही बता दे व्यक्तिगत छात्र अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा में प्रतिभा कर सकते हैं छात्रों को यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड से संबंधित नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए।

You May Also Read – यूपी बोर्ड 2026 मॉडल पेपर 10th 12th सभी बिषय डाउनलोड करें: UP Board Model Paper 2026 All Subject

Leave a Comment