UP Board 10th Math Model Paper 2026:
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं फिलहाल कई जिलों में प्री-बोर्ड के रूप में आयोजित की जा रही हैं, लेकिन छात्रों को असली बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए फाइनल मॉडल पेपर और प्रश्न पत्र पर ही ध्यान देना चाहिए। गणित कक्षा 10 के लिए कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे, 20 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न किन अध्यायों से अधिक होंगे, यह जानना हर छात्र के लिए बेहद जरूरी है।
अधिकतर देखा गया है कि गणित में बीजगणित (Algebra) वाले अध्यायों से सबसे ज्यादा 20 अंकों के MCQ पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों को हल करने के लिए सूत्रों की अच्छी जानकारी होना जरूरी होता है, क्योंकि सभी उत्तर OMR शीट पर भरने होते हैं। इसलिए छात्रों को अभी से ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का अभ्यास शुरू कर देना चाहिए। यहां आपको पूरी जानकारी दी गई है कि कक्षा 10 गणित परीक्षा 2026 में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। आप तुरंत मॉडल पेपर का PDF डाउनलोड कर लें और ध्यान से यह समझें कि कौन-कौन से अध्याय परीक्षा में शामिल होंगे। चूंकि टाइम टेबल पहले ही जारी हो चुका है, इसलिए मॉडल पेपर से तैयारी करना अब और भी जरूरी हो गया है।
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू की जाएगी, जबकि कक्षा दसवीं गणित की परीक्षा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:45 बजे से 10:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। ऐसे में छात्रों के पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा हुआ है।
ऑफिशियल मॉडल पेपर जारी
आप सभी छात्र इस आर्टिकल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित का मॉडल पेपर PDF डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा से पहले उसका अभ्यास कर सकते हैं, जिससे बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
अगर आप यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) के छात्र या छात्रा हैं और वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास है। UP Board 10th Math Model Paper 2026 अब आधिकारिक रूप से जारी किया जा चुका है और यह आपके 90+ अंक लाने की तैयारी में अहम भूमिका निभा सकता है।
क्यों है यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित मॉडल पेपर इतना महत्वपूर्ण?
द्वारा 2025-26 सत्र के लिए गणित का नया मॉडल पेपर जारी किया गया है, जो बिल्कुल असली बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर आधारित है। इस मॉडल पेपर से छात्रों को यह जानकारी मिलती है कि:
- परीक्षा का नया पैटर्न क्या होगा
- कितने MCQ, शॉर्ट और लॉन्ग आंसर प्रश्न आएंगे
- किस अध्याय से कितने अंक के सवाल पूछे जाएंगे
- प्रश्नों का स्तर आसान, मध्यम या कठिन कैसा रहेगा
अगर कोई छात्र बिना मॉडल पेपर देखे तैयारी करता है, तो परीक्षा में पैटर्न देखकर घबराहट हो सकती है। वहीं, मॉडल पेपर हल करने से छात्र पहले ही एग्जाम मोड में आ जाते हैं।
2026 में गणित के पेपर की खास बातें
यूपी बोर्ड ने नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए प्रश्न पत्र को और ज्यादा संतुलित बनाया है।
- कुल अंक: 70 (थ्योरी) + 30 (आंतरिक मूल्यांकन)
- सेक्शन A: 20 बहुविकल्पीय प्रश्न – 20 अंक
- सेक्शन B: लघु उत्तरीय प्रश्न (2–3 अंक)
- सेक्शन C: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5–6 अंक)
महत्वपूर्ण अध्याय:
वास्तविक संख्याएं, बहुपद, द्विघात समीकरण, त्रिभुज, निर्देशांक ज्यामिति, त्रिकोणमिति, वृत्त, क्षेत्रफल, सतह क्षेत्र एवं आयतन, सांख्यिकी और प्रायिकता।
इन अध्यायों पर अच्छी पकड़ होने से छात्र आसानी से 60+ अंक प्राप्त कर सकते हैं।
मॉडल पेपर हल करने के फायदे एक बार पढ़िए और समझ जाइए क्यों जरूरी है
- तय समय में पेपर हल करने की आदत बनती है
- कमजोर अध्यायों की पहचान हो जाती है
- बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न समझ में आते हैं
- परीक्षा में गलतियां कम होती हैं
- आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है
कहां से डाउनलोड करें UP Board 10th Maths Model Paper 2026?
सबसे सुरक्षित तरीका ऑफिशियल वेबसाइट है:
upmsp.edu.in पर जाएं Model Paper सेक्शन पर क्लिक करें Class 10 Mathematics का चयन करें PDF डाउनलोड कर लें।
यूपी बोर्ड मैथ मॉडल पेपर पीडीएफ 2026
यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं गणित की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण प्री-बोर्ड के रूप में स्कूल स्तर पर होता है, जबकि दूसरा चरण मुख्य बोर्ड परीक्षा के रूप में परीक्षा केंद्र पर कराया जाता है। यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य होता है। इसलिए मॉडल पेपर डाउनलोड करके उसका अभ्यास करना हर छात्र के लिए जरूरी है।